Search

भारत-नेपाल बॉर्डर दो दिनों के लिए सील, बढ़ाई गई चौकसी

Bihar: भारत-नेपाल बॉर्डर को आज से दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है. इस दौरान निजी और व्यावसायिक गाड़ियां नहीं चलेंगी. इसके साथ ही आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगी रहेगी. पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी आने वाले हैं.

 

 

शहर के गांधी मैदान में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही रोड शो भी होगा. ऐसे में उनके कार्यक्रम को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है. आज ही भारत-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है, जो कि कल तक रहेगा.

 

हालांकि, पीएम मोदी के मोतिहारी से जाने के बाद पहले की तरह स्थिती सामान्य हो जाएगी. जानकारी के मुताबिक, विशेष परिस्थिति में ही पहचान पत्र दिखाकर सीमा के पार जाने का परमिशन मिल पायेगा. इधर, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रहीं हैं.

 

इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर नजर बनाई हुई है. एटीएस और स्पेशल ब्रांच की यूनिट को भी बुलाया गया है. साथ ही एसपीजी और पुलिस के आलाधिकारी मोतिहारी पहुंच चुके हैं. आने-जाने वालों की गहनता से जांच की जा रही है.

 

इसके अलावा 17 जुलाई यानी कि आज ही पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर मॉक ड्रिल किया जाएगा. जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान सहित दो किलोमीटर की एरिया को एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है.

 

बम निरोधक दस्ता के साथ डॉग स्क्वॉयड टीम से भी पूरे इलाके की जांच कराई जा रही है. इसके अलावा हेलीपैड, परिसदन आदि जगहों पर जवानों की तैनाती कर दी गई है. कुल मिलाकर देखा जाए तो, पीएम मोदी के आगमन से पहले चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है. सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//