Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Corona update : कोरोना मामलों में अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर, 24 घंटों में 2 लाख 61 हजार नये मामले

Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  कोरोना  अब अपना पांव पूरे विश्व में फैला चुका है. अमेरिका में सबसे अधिक मामले देखने को मिल रहे है. उसके बाद भारत दूसरे नंबर पर है जहां कोरोना के मामले प्रत्येक दिन बढ़ते ही जा रहे है. और मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है.

24 घंटों में 2,61,500 नये मामले

 भारत में  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में  पूरे देश में 2 लाख 61 हजार 500 नये मामले आये है. जिसमें 1501 लोगों की मौत हुई है. कोरोना वायरस महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है. जारी आकंड़ा अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ चुका है.

भारत में सबसे अधिक केस महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से आ रहे है. पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 67123, उत्तर प्रदेश में 27334, दिल्ली में 24375, कर्नाटक में 17489 और  छत्तीसगढ़ में 16083 मामले आये है. महाराष्ट्र में पूरे देश का 25.67 %  मामले अकेले देखने को मिल रहे है.  24 घंटों में मरने वाले लोगों में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 419 लोगों ने जान गवायी है . वही  दिल्ली में 167 लोगों की मौत हुई है.

विश्व में सबसे अधिक कोरोना मामलों में अमेरिका पहले स्थान पर

Worldometer के अनुसार पूरे विश्व में  कोरोना के 141,305,237 मामले सामने आ चुके हैं. कुल 3,023,लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं. विश्वभर में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 119,918,188 है.

विश्व में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर अमेरिका है जहां कोरोना के अबतक कोरोना के 32,372,119  मामले  आये हैं. जब कि 580,756 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में कोरोना से 24,905,332 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि  6,886,031 एक्टिव केस हैं.  इस मामले में ब्राजील तीसरे नंबर पर है. वहीं चौथे पर फ्रांस, पांचवें पर रूस, छठें पर ब्रिटेन है.

ऑक्सीजन की कमी के कारण 6 मरीज की मौत

 केंद्र सरकार के व्यव्स्था के दावों के बीच कई राज्यों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से एयरलिफ्ट कर 1200 से 1500 मेट्रिक टन ऑक्सजीन की मांग की है. वहीं मध्यप्रदेश में  ऑक्सीजन की कमी के कारण 6 कोविड मरीजों की मौत हो गई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही