Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत ने मानवीय सहायता भेजी, युद्ध ग्रस्त ईरान ने आभार प्रकट किया

भारत द्वारा ईरान को चिकित्सा सहायता सहित अन्य मदद भेजे जाने पर ईरान के दूतावास ने भारतीय लोगों को  धन्यवाद दिया है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : भारत द्वारा युद्ध के समय संकट में फंसे ईरान को मानवीय सहायता भेजे जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार सहायता सामग्री में मुख्य रूप से दवाइयां, मेडिकल उपकरण सहित अन्य राहत सामग्री शामिल हैं.

 

 

भारत ने अस्पतालों के लिए आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं, सर्जिकल किट, एंबुलेंस से जुड़े सामान और डॉक्टरों की मदद भी भेजी है. खाद्य सामग्री (सूखा राशन) के अलावा दैनिक उपयोग की जरूरी चीजें भी भेजी गयी है.  

 

भारत द्वारा ईरान को चिकित्सा सहायता सहित अन्य मदद भेजे जाने पर ईरान के दूतावास ने भारतीय लोगों को  धन्यवाद दिया है. दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर अपील की कि लोग उसके आधिकारिक बैंक खाते के जरिए ही योगदान करें, ताकि किसी तरह का दुरुपयोग न हो पाये.

 

इस क्रम में  दूतावास ने चेताया है कि अनौपचारिक QR कोड या UPI लिंक पर भरोसा न करें. यह उनके द्वारा अधिकृत नहीं हैं. दूतावास ने इस मुश्किल समय में भारतीय नागरिकों के सहयोग के लिए आभार जताया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही