Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी करेगा भारत, 16 देशों की 22 टीमें हिस्सा लेंगी

Advertisement
Advertisement
New delhi :  बहुत जल्द भारत में क्रिकेट न सिर्फ एक नये रुप में नजर आयेगी बल्कि यह हर वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करेगा. जी हां गली क्रिकेट की लोकप्रियता अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है. अब  भारत स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023  की मेजबानी करने जा रहा है. स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड और सेव द चिल्ड्रन इंडिया के द्वारा आयोजित  इस प्रतियोगित में इस बार 16 देशों की 22 अलग-अलग टीमें हिस्सा लेंगी. यह इस प्रतियोगिता का दूसरा सत्र है . इससे पहले लंदन में आयोजित प्रतियोगिता में केवल 8 टीमों ने भाग लिया था. इसे भी पढ़ें-विस्थापितों">https://lagatar.in/the-problem-of-displaced-people-is-right-alamgir-alam/">विस्थापितों

की समस्या सही है : आलमगीर आलम इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें लड़के-लड़किया साथ क्रिकेट खेलेंगे. जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता सितंबर 2023 में आइसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले खेला जाएगा. इस प्रतियोगिता का मकसद गली क्रिकेट खेलने वालों को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें एक मंच प्रदान करना है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/floating-solar-panels-will-be-installed-in-31-dams-of-jharkhand-target-is-to-get-12-5-percent-of-electricity-from-solar-energy/">झारखंड

के 31 डैम में लगेगा तैरता सोलर पैनल, 12.5 फीसदी बिजली सौर उर्जा से पाने का है लक्ष्य 2019 में यह चैंपियनशिप लंदन में आयोजित हुई थी जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया थ. जिसमें टीम इंडिया साउथ ने मेजबान इंग्लैंड को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया था. जिन देशों को इस प्रतियोगिता में भाग लेना है उनमें बांग्लादेश, बोलीविया, ब्राजील, बुरुंडी, इंग्लैंड, हंगरी, मारीशस, मैक्सिको, नेपाल, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और जिम्बाब्वे की टीमें हैं. इसे भी पढ़ें-रेल">https://lagatar.in/mp-mahesh-poddar-met-railway-minister-demanding-regular-operation-and-expansion-of-trains-from-jharkhand/">रेल

मंत्री से मिले सांसद महेश पोद्दार, झारखंड से ट्रेनों के नियमित परिचालन और विस्तार की मांग स्ट्रीड चाइल्ड युनाइटेड के फाउंडर जान रो का कहना है कि यह 10 लाख युवा लोगों को पहचान दिलाने की एक मुहिम है और दूसरे सीजन के दौरान हमें इसी चुनौती को आगे बरकरार रखने की जरुरत होगी. यह सरकारों के लिए एक चुनौती है कि वे सुनिश्चित करें कि हर जगह सड़क पर रहने वाले बच्चों को बेहतर तरीके से संरक्षित किया जाए और उनतक बुनियादी सेवाओं को पहुंचाया जाए.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही