Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत ने  15 राष्ट्रों की सदस्यतावाली शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कमान संभाली

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :   भारत के लिए रविवार, एक अगस्त अच्छी खबर लेकर आया है. आज भारत ने एक माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाल ली. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने भारत द्वारा 15 राष्ट्रों के शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र निकाय की अध्यक्षता संभाले जाने की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश में कहा कि हमारे लिए उसी महीने में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालना विशेष सम्मान की बात है, जिस माह हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. इस संबंध में भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद से मुकाबले जैसे रणनीतिक मुद्दों पर भारत के साथ काम करने और नियम आधारित बहुपक्षीय प्रणाली को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.  रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने ट्वीट कर कहा कि एजेंडे से वास्तव में प्रभावित हूं, जिसमें समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद विरोधी वैश्विक मुद्दों को शामिल किया गया है. फलदायी और प्रभावी काम की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें : चीनी">https://lagatar.in/chinese-president-xi-jinping-warns-peoples-liberation-army-taliban-rule-in-afghanistan-be-ready-for-war/121131/">चीनी

राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपल्‍स लिबरेशन आर्मी को चेताया, अफगानिस्‍तान में तालिबान राज की आहट, युद्ध को तैयार रहें  

भारत की अध्यक्षता का पहला कार्यकारी दिवस सोमवार, दो अगस्त होगा

बता दें कि भारत की अध्यक्षता का पहला कार्यकारी दिवस सोमवार, दो अगस्त को होगा जब तिरुमूर्ति महीने भर के लिए परिषद के कार्यक्रमों पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन करेंगे. कुछ लोग वहां मौजूद होंगे जबकि अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार तिरुमूर्ति संयुक्त राष्ट्र के उन सदस्यों देशों को भी कार्य विवरण उपलब्ध कराएंगे जो परिषद के सदस्य नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/centers-instructions-to-states-impose-strict-restrictions-in-districts-where-corona-positivity-rate-is-more-than-10-percent/121111/">केंद्र

का राज्यों को निर्देश, जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक, वहां कड़े प्रतिबंध लगायें

भारत का दो साल का कार्यकाल एक जनवरी 2021को शुरू हुआ  

सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत का दो साल का कार्यकाल एक जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था. अगस्त की अध्यक्षता सुरक्षा परिषद के गैर स्थायी सदस्य के तौर पर 2021-22 कार्यकाल के लिए भारत की पहली अध्यक्षता होगी. भारत अपने दो साल के कार्यकाल के अंतिम महीने यानी अगले साल दिसंबर में फिर से परिषद की अध्यक्षता करेगा. अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत तीन बड़े क्षेत्रों समुद्री सुरक्षा, शांतिरक्षण और आतंकवाद रोकथाम के संबंध में तीन उच्च स्तरीय प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन करेगा. अपने वीडियो संदेश में तिरुमूर्ति ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहने वाले देश के रूप में, भारत आतंकवाद को रोकने के प्रयासों पर लगातार बल देता रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही