NewDelhi : भारत के लिए रविवार, एक अगस्त अच्छी खबर लेकर आया है. आज भारत ने एक माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाल ली. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने भारत द्वारा 15 राष्ट्रों के शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र निकाय की अध्यक्षता संभाले जाने की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश में कहा कि हमारे लिए उसी महीने में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालना विशेष सम्मान की बात है, जिस माह हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. इस संबंध में भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद से मुकाबले जैसे रणनीतिक मुद्दों पर भारत के साथ काम करने और नियम आधारित बहुपक्षीय प्रणाली को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने ट्वीट कर कहा कि एजेंडे से वास्तव में प्रभावित हूं, जिसमें समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद विरोधी वैश्विक मुद्दों को शामिल किया गया है. फलदायी और प्रभावी काम की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें : चीनी">https://lagatar.in/chinese-president-xi-jinping-warns-peoples-liberation-army-taliban-rule-in-afghanistan-be-ready-for-war/121131/">चीनी
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी को चेताया, अफगानिस्तान में तालिबान राज की आहट, युद्ध को तैयार रहें
का राज्यों को निर्देश, जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक, वहां कड़े प्रतिबंध लगायें
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी को चेताया, अफगानिस्तान में तालिबान राज की आहट, युद्ध को तैयार रहें
भारत की अध्यक्षता का पहला कार्यकारी दिवस सोमवार, दो अगस्त होगा
बता दें कि भारत की अध्यक्षता का पहला कार्यकारी दिवस सोमवार, दो अगस्त को होगा जब तिरुमूर्ति महीने भर के लिए परिषद के कार्यक्रमों पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन करेंगे. कुछ लोग वहां मौजूद होंगे जबकि अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार तिरुमूर्ति संयुक्त राष्ट्र के उन सदस्यों देशों को भी कार्य विवरण उपलब्ध कराएंगे जो परिषद के सदस्य नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/centers-instructions-to-states-impose-strict-restrictions-in-districts-where-corona-positivity-rate-is-more-than-10-percent/121111/">केंद्रका राज्यों को निर्देश, जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक, वहां कड़े प्रतिबंध लगायें
Leave a Comment