Ranchi News: भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के टिकटों के दाम अगले चार दिन में तय हो जाएंगे. दोनों टीमों के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में मुकाबला होना है. मंगलवार को कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में मैच के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई. इस दौरान साल भर की खेल गतिविधियों पर भी चर्चा हुई.
इसे भी पढ़ें:
जेएससीए (JSCA) के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि मैच के सुचारू संचालन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है. 24 सितंबर के बाद से जेएससीए अपनी तैयारियां शुरू कर देगा. दर्शकों को स्टेडियम में बेहतर अनुभव देने के लिए प्रबंधन पांच प्रमुख बिंदुओं पर काम कर रहा है.
इस बार स्टेडियम में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पिछले दिनों झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) के दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई थी. ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए प्रबंधन सतर्क है. मैच के दिन स्टेडियम के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. इससे क्रिकेट प्रेमी सुरक्षित माहौल में मैच का आनंद ले सकेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

