Search

 
 
 

भारतीय वायु सेना को मिलेंगे 114 राफेल फाइटर जेट, डील पर लगी मुहर

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की भारत यात्रा से ठीक पूर्व इस डील पर मुहर लगी है. वे 17 फरवरी को भारत आ रहे हैं. डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल(डीएसी) की बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिस पर डील फाइनल की गयी.
 

New Delhi:भारतीय वायु सेना को लेकर एक बड़ी खबर आयी है.खबर यह है कि वायु सेना और भी मजबूत होने जा रही है. रक्षा मंत्रालय की रक्षा खरीद परिषद(डीएसी) ने फ्रांस से114 राफेल फाइटर जेट खरीदने की बहुप्रतीक्षित अहम डील पर आज गुरुवार को मुहर लगा दी.


इसके अलावा अमेरिकी टोही एयरक्राफ्ट P-8I डील को भी हरी झंडी दे दी गयी है. सूत्रों को अनुसार राफेल डील लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की है. यह भारत की अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदे होगा. 


राफेल जेट्स फ्रांस की कंपनी दासो एविएशन से खरीदे जा रहे हैं.  18 जेट्स तैयार हालत में मिलेंगे, बाकी 96 जेट्स का निर्माण भारत में किया जायेगा. कहा जा रहा है कि इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा, हजारों नौकरियों के अवसर पैदा होंगे. 


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की भारत यात्रा से ठीक पूर्व इस डील पर मुहर लगी है. वे 17 फरवरी को भारत आ रहे हैं. डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल(डीएसी) की बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिस पर डील फाइनल की गयी.


इस डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी से मंजूरी लेनी होगी. जान लें कि वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास 29 स्क्वाड्रन हैं, जबकि 42 की जरूरत है. इसके अलावा पुराने एयरक्राफ्ट रिटायर हो रहे हैं  

https://lagatar.in/opposition-mps-protest-at-makar-gate-of-parliament-against-us-trade-deal#google_vignette

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही