Search

रिजिजू ने फिर कांग्रेस सांसदों का वीडियो जारी किया, दोहराया, स्पीकर को गालियां दीं, पीएम मोदी को धमकाया

New Delhi : संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि  कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुस कर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गालियां दी. वहां प्रियंका गांधी भी मौजूद थी.

 This is the illegal video clip taken by a Congress MP when 20-25 Congress MPs entered the Chamber of Hon’ble Speaker, abused him and threatened Honb'le Prime Minister. Our party believes in debate & discussion and never encourage MPs to threaten physically. https://t.co/bezzALc7D3 pic.twitter.com/iM0a50Z4rg

 
आज गुरुवार को फिर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों का एक नया वीडियो जारी किया है. किरेन रिजिजू ने फिर दोहराया कि संसद में विपक्ष और सरकार के बीच हुए टकराव के दौरान कांग्रेस के 20-25 सांसद ओम बिरला के चैंबर में घुसे. उन्होंने स्पीकर को गालियां दीं और पीएम मोदी को धमकाया.


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस वीडियो के जरिए कांग्रेस को हमला बोला है.उन्होंने दावा किया कि वीडियो को गैर-कानूनी तरीके से रिकॉर्ड किया गया था. बता दें कि यह मुद्दा संसद में नया राजनीतिक मुद्दा बन गया है.


किरिन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे कांग्रेस सांसदों ने उस समय बनाया था, जब 20-25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में घुसे, गालियां दीं और प्रधानमंत्री को धमकाया.


रिजिजू ने कहा, हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करने वाली है. भाजपा कभी भी अपने सांसदों को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp