Search

 
 
 

उत्तरी अरब सागर में भारत व पाक नौसेना के जहाज आपस में भिड़े, राजनयिक तलब

Lagatar Desk : भारतीय पक्ष के अनुसार जहाज को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में पाकिस्तान के चार्ज द अफेयर्स को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया. भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तानी नौसेना का यह आचरण 1991 के भारत-पाकिस्तान समझौते (सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना संबंधी) के अनुच्छेद 10 का उल्लंघन है.
 
युद्धपोत

Lagatar Desk: भारत और पाकिस्तान के नौसेना की जहाजों के बीच 15 सितंबर की शाम भीषण टक्कर हुई. इस घटना को भारत ने गंभीरता से लिया है और पाकिस्तान के राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. बताया जाता है कि उत्तरी अरब सागर में पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोत में तब टक्कर मारी, जब वह नियमित निगरानी के मिशन पर था.


भारतीय पक्ष के अनुसार जहाज को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में पाकिस्तान के चार्ज द अफेयर्स को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया.

इसे भी पढ़ें - 


भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तानी नौसेना का यह आचरण 1991 के भारत-पाकिस्तान समझौते (सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना संबंधी) के अनुच्छेद 10 का उल्लंघन है. इसी तरह का विरोध इस्लामाबाद में भी दर्ज कराया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही