Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Indian Army : 1 जून से होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा, 15 तक चलेगा CEE

अग्निवीर भर्ती परीक्षा वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) का आयोजन 1 जून से 15 जून तक किया जाएगा. सेना भर्ती कार्यालय रांची ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. परीक्षा में वहीं अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : अग्निवीर भर्ती परीक्षा वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) का आयोजन 1 जून से 15 जून तक किया जाएगा. सेना भर्ती कार्यालय रांची ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. परीक्षा में वहीं अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है.

 

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही Join Indian Army⁠ की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने और एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड करने की सलाह दी गई है. परीक्षा एडमिट कार्ड में अंकित तिथि, समय और परीक्षा केंद्र के अनुसार आयोजित होगी.

 

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड में आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा. सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

 

भर्ती प्रक्रिया को लेकर सेना ने अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी एजेंटों से सतर्क रहने की चेतावनी भी दी है. कार्यालय ने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और पारदर्शी होती है. किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी Army Recruiting Office, Ranchi से संपर्क कर सकते हैं या JIA पोर्टल पर शिकायत एवं प्रश्न दर्ज कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही