Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : इसरी बाजार हादसे के बाद प्रशासन सख्त, NH किनारे लगने वाले सभी हाट हटाने का निर्देश

गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव.

Giridih : गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के इसरी बाजार में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है. डीसी रामनिवास यादव ने राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) किनारे लगने वाले सभी हाट-बाजारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी बीडीओ व सीओ को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है.

 

डीसी ने कहा कि NH किनारे बाजार लगने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. वाहनों की रफ्तार व भीड़ के कारण आम लोगों व दुकानदारों की जान को खतरा रहता है. 

 

 

ज्ञात हो कि 8 मई को डुमरी प्रखंड के इसरी में पुरानो जीटी रोड पर हुई भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी हाट-बाजार मुख्य सड़क से पर्याप्त दूरी पर शिफ्ट किए जाएं, ताकि दुर्घटना नहीं हों. उन्होंने बीडीओ-सीओ से कहा कि वैकल्पिक स्थलों का चयन जनता की सुविधा, व्यापारियों की जरूरत व यातायात को ध्यान में रखकर करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही