Search

 
 
 

अफगानिस्तान में भारत के राजनयिक विनेश कालरा का कोरोना संक्रमण से निधन

 

Kabul : अफगानिस्तान में भारत के वरिष्ठ राजनयिक विनेश कालरा का निधन हो गया है. यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है. विनेश कालरा कोरोना संक्रमण के बाद काबुल के अस्पताल में थे.   खबरों के अनुसार मजारे शरीफ में भारत के कौंसिल जनरल के तौर पर नियुक्त कालरा कोरोना संक्रमण का शिकार होने के बाद पिछले कुछ दिनों के काबुल के अस्पताल में इलाजरत थे.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विनेश कालरा के निधन पर शोक जताया

भारतीय विदेश सेवा में 2008 में आये विनेश कालरा राजनयिक के तौर पर मस्कट, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, चीन समेत कई देशों में तैनात रहे थे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विनेश कालरा के निधन पर शोक जताया है. कहा कि,उनके जैसे समर्पित सहयोगी का जाना बहुत दुःखद है. उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. वहीं विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमने एक निष्ठावान अधिकारी खोया है जिसने खुद आगे बढ़कर एक चुनौतीपूर्ण तैनाती को स्वीकार किया था

 अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शोक जताया

विनेश कालरा के निधन पर अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने  शोक संदेश जारी कर कहा है कि, एक कर्मठ राजनयिक के तौर पर उन्होंने दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.   कोरान संक्रमण से प्रभावित होने के बाद यह किसी भारतीय राजनयिक की मौत का पहला मामला है. हालांकि बीते दो महीनों के दौरान कई वरिष्ठ राजनयिक कोरोना संक्रमण की चपेट में आये हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही