Search

 
 
 

भारतीय मानवता और अधिकार पार्टी का हुआ गठन, नेताओं ने राज्यवासियों को दी नववर्ष की बधाई

 
Ranchi : रविवार को भारतीय मानवता और अधिकार पार्टी का विधिवत गठन किया गया. गठन के मौके पर पार्टी के नेताओं ने झारखंडवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी है. झारखंड में पार्टी के गठन के लिए विभिन्न प्रदेशों में कुल 900 से ज्यादा लोगों ने प्रस्ताव दिया था. प्रस्ताव देने वालों में कई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं मीडिया संगठन से जुड़े लोग, वकील, शिक्षाविद, पत्रकार, सामाजिक और राजनीतिक लोग शामिल हैं. मौके पर उपस्थित डॉ. केपी अहमद ने बताया कि भारतीय मानवता और अधिकार पार्टी का चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह पार्टी महात्मा गांधी, बाबासाहेब अंबेडकर, एपीजे अब्दुल कलाम, मदर टेरेसा और भगत सिंह के आदर्शों को मान कर काम करेगी. पार्टी धर्म निरपेक्षता, गांधीवाद, उदारवाद के विचारधारा पर केंद्रित होकर काम करेगी. इसे भी पढ़ें :  गोड्डा">https://lagatar.in/godda-female-reproductive-organs-found-inside-boys-body-surgically-removed/">गोड्डा

: लड़के के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही