Search

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 2.80% टूटे

Lagatar Desk :  भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन  भारी गिरावट देखने को मिली. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेजी के कारण सोमवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई का सेंसेक्स करीब 800 अंक टूट गया.

 

वहीं एनएसई का निफ्टी भी 250 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला. बाजार में ज्यादातर शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 74,243 से गिरकर 73,421 पर खुला और कुछ समय बाद 73,318 तक पहुंच गया. वहीं निफ्टी 23,366 के मुकाबले 23,080 पर खुला.

 

सुबह 9:47 बजे बाजार में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली. हालांकि प्रमुख सूचकांक लाल निशान में ही कारोबार करता नजर आया. बीएसई सेंसेक्स 630.34 अंक गिरकर 73,613 के स्तर पर, जबकि एनएसई निफ्टी 198.50 अंक की कमजोरी के साथ 23,168.20 पर कारोबार करता दिखा.

 

इसके अलावा, निफ्टी बैंक भी 186.50 अंक फिसलकर 54,309.40 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. 

 

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल चार शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 26 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. पावर ग्रिड के शेयर में सबसे अधिक 0.74 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. वहीं इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में सबसे अधिक 2.80 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. 

 

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में पावर ग्रिड क्रॉप (0.74%), एसबीआई (0.62%), सनफार्मा (0.38%) और एक्सिस बैंक (0.13%) के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में इंटरग्लोब एविएशन (2.80%), इंटर्नल (2.20%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.95%), टीसीएस (1.82%) और लार्सन (1.71%) के शेयर शामिल हैं.

 

इसके अलावा बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, इंफोसिस, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, रिलायंस, मारुति सुडुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एचयूएल, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रिक, भारती एयरटेल, अडानी पोर्टस और आईटीसी के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. 

 

बाजार में इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता सैन्य तनाव है. इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. ब्रेंट क्रूड करीब 4 फीसदी बढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 94 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है.

 

निवेशकों को चिंता है कि अगर मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ता है और महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों पर असर पड़ता है, तो तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ सकता है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//