Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडियन U-17 महिला फुटबॉल : 11 अप्रैल से भारत-रूस के बीच फ्रेंडली मुकाबला

भारत की U-17 महिला फुटबॉल टीम फ्रेंडली मुकाबले के लिए रूस दौरे पर जाएगी. यह मैच 11 अप्रैल से शुरू होगा, 14 और 17 अप्रैल तक चलेगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के 2:30 बजे से शुरू होगा. 3 मैचों का मुकाबला रूस के सोची शहर में होगा. दौरे के लिए 23 खिलाड़ियों की टीम चुनी गई है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: भारत की U-17 महिला फुटबॉल टीम फ्रेंडली मुकाबले के लिए रूस दौरे पर जाएगी. यह मैच 11 अप्रैल से शुरू होगा, 14 और 17 अप्रैल तक चलेगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के 2:30 बजे से शुरू होगा. 3 मैचों का मुकाबला रूस के सोची शहर में होगा. दौरे के लिए 23 खिलाड़ियों की टीम चुनी गई है. 

 

मुख्य कोच पामेला कोंटी ने बताया कि ये तीनों मुकाबले सोची के मात्सेस्ता फुटबॉल सेंटर में खेले जाएंगे. भारतीय U-17 फुटबॉल महिला टीम सोमवार को देर रात रूस के सोची पहुंची.

 

U-17 महिला एशियाई कप 2026 की तैयारी के लिए भारतीय टीम लगातार अभ्यास कर रही है. भारतीय टीम पिछले महीने मेजबान टीम के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेलने के लिए यांगून गई थीं. जिसमें भारतीय टीम ने दोनों मैच जीती थी. उसके बाद टीम ने दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबलों में पहले मैच में म्यांमार पर जीत दर्ज की थी. जिसमें प्रितिका बर्मन ने 2 गोल दागे थे.

 

इस मुकाबले में बर्मन ने हाफ-टाइम से ठीक पहले एक गोल किया था. उसके बाद हाफ की शुरुआत में एक गोल किया था. इस मैच में अभिस्ता बसनेत और एलिजाबेथ लाकरा ने मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया. वहीं, गोलकीपर मुन्नी ने गोल को काफी अच्छे तरीके से रोका था. 

 

सूजौ शहर में होने वाले एशियाई कप में भारत ग्रुप-B में है. भारत का 2 मई को ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला है. 5 मई को जापान और 8 मई को लेबनान से भिड़ंत होगा. 


रूस दौरे के लिए भारत की U-17महिला टीम

मुख्य कोच- पामेला कोंटी

गोलकीपर- मुन्नी, तंफासाना देवी कोनजेंगबम, शेल्ना मारिया साजित,
डिफेंडर- एलेना देवी सारंगथेम, दिव्यानी लिंडा, तानिया देवी, एलिजाबेथ लाकरा, अलीशा लिंगदोह, जोयशिनी चानू हुइड्रोम, रितु बडाइक, तोनामबम.
मिडफील्डर- अभिस्ता बासनेट, बोनिफिलिया शुल्लई, जुलान नोंगमैथेम, अल्वा देवी सेनजाम, प्रितिका बर्मन, रेडिमा देवी चिंगखामायुम, थंडामोनी बास्की.
फॉरवर्ड- अनुष्का कुमारी, जोया, ओलिविया चानू निंगथौजम, अनविता रघुरामन,  पर्ल फर्नांडिस, वैलैना फर्नांडिस.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही