Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना दौरा, 4 मैचों की सीरीज

भारतीय महिला हॉकी टीम 4 मैचों की सीरीज खेलने अर्जेंटीना के दौरे पर जाएगी. यह सीरीज 13 से 17 अप्रैल तक होगी. जो ब्यूनस आयर्स के सेनार्ड में खेली जाएगी. इस सीरीज को वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. भारत-अर्जेंटीना के बीच होने वाली यह सीरीज काफी रोमांचक हो सकती है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: भारतीय महिला हॉकी टीम 4 मैचों की सीरीज खेलने अर्जेंटीना के दौरे पर जाएगी. यह सीरीज 13 से 17 अप्रैल तक होगी. जो ब्यूनस आयर्स के सेनार्ड में खेली जाएगी. इस सीरीज को वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. भारत-अर्जेंटीना के बीच होने वाली यह सीरीज काफी रोमांचक हो सकती है. 

 

सीरीज का पहला मुकाबला 13 अप्रैल से शुरू होगा. वहीं दूसरा मैच 14, तीसरा मैच 16 और अंतिम मुकाबला 17 अप्रैल को खेला जाएगा. यह दौरा बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप 2026 और एशियाई खेलों से पहले भारत की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो सकता है.

 

हाल के वर्षों में भारत और अर्जेंटीना के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले है. जिसमें पिछले साल जून में FIH प्रो लीग में शूटआउट से तय हुआ 2-2 का रोमांचक ड्रॉ भी शामिल है. यह आगामी दौरा अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अभ्यास और मैदान में पसीना बहाने  का अहम मौका देगा. अर्जेंटीना के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम मनोबल को बनाए रखना चाहेगी.

 

इस सीरीज में भारतीय टीम को रणनीतियों को आजमाने का मौका भी मिलेगा. इस दौरे से पहले भारतीय मुख्य कोच सजोर्ड मारिन ने कहा कि हम 24 खिलाड़ियों के साथ अर्जेंटीना जा रहे हैं जो सोच-समझकर लिया गया फैसला है. उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की टीम बेहतरीन टीमों में से एक है. खिलाड़ियों को सबसे पहले व्यक्तिगत काबिलियत साबित करना होगा और टीम के साथ तालमेल किस प्रकार बैठाते है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही