Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, वर्ल्ड कप क्वालिफायर के फाइनल में पहुंची

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2026  के फाइनल में पहुंच गई है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा दिया है. यह मुकाबला हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी हॉकी ग्राउंड में हुआ.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2026  के फाइनल में पहुंच गई है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा दिया है. यह मुकाबला हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी हॉकी ग्राउंड में हुआ. फाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. फाइनल मुकाबला शनिवार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा.

 Uploaded Image
भारत की ओर से मैच में एकमात्र गोल मनीषा चौहान ने 40वें मिनट में किया. मैच का पहला क्वार्टर काफी रोमांचक रहा. पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गेंद के संघर्ष करती हुई नजर आई. भारत ने शुरुआत में अटैक करते हुए इटली के सर्कल में एंट्री की, लेकिन इटली ने रोक दिया. हालांकि इटली ने भी आक्रामक रुख अपनाया और गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए.


दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ कर ली. भारत ने मैदान के किनारों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को आगे बढ़ाया और गोल के करीब (सर्कल में) कई अहम एंट्री कीं. 18वें मिनट में  भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला. नवनीत कौर ने सीधा शॉट खेला, जिसे इटली की गोलकीपर लूसिया इनेस कारुसो ने रोक दिया.

 

 

27वें मिनट में भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इटली की डिफेंडर ने गोल-लाइन पर रोक दिया. वहीं, 29वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिला, लेकिन नवनीत कौर का शॉट लक्ष्य से भटक गया. 40वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे मनीषा चौहान ने बिना चूके फील्ड गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. इटली ने बराबरी की काफी कोशिश की. 

 

इटली ने मैच के 59वें मिनट में एक अहम पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन भारत ने इटली को बराबरी का गोल करने से रोक दिया. इस तरह भारत ने 1-0 से जीत हासिल की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही