Search

 
 
 

टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, 14 जून को पाकिस्तान से पहला मैच

आईसीसी वीमेंस टी 20 वर्ल्ड 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. इस मेगा टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 23 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई. भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी.
 

New Delhi : आईसीसी वीमेंस टी 20 वर्ल्ड 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. इस मेगा टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 23 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई. भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी व स्मृति मंधाना को उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 


दो मई को टीम का ऐलान किया गया था. वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 28 मई से 2 जून तक तीन T20I मुकाबले खेलेगी. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए मेगा टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

 

इसके बाद सभी टीमें 6 जून से शुरू होने वाले वॉर्म-अप मैचों में हिस्सा लेंगी.  भारत को वीमेंस T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप 1 में रखा गया है. भारत का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान से है.

 

पाकिस्तान से खेलने के बाद भारतीय टीम लीड्स में नीदरलैंड्स से खेलेगा और फिर साउथ अफ्रीका से खेलने के लिए मैनचेस्टर जाएगी. इसके बाद वे बांग्लादेश के खिलाफ अपने अगले मैच के लिए मैनचेस्टर में ही रहेंगे, जिसके बाद 28 जून को लंदन में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगे.


अपने सबसे हालिया T20I असाइनमेंट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को लॉरा वोल्वाईट की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4-1 से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा.


 भारतीय टीम 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही