Search

 
 
 

भारतीय महिला टीम हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के साथ सफर खत्म

Sports News: भारतीय महिला हॉकी टीम का हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ रहा. जिसके कारण भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो गया. सेमीफाइनल के सफर में जाने के लिए भारतीय टीम को हरहाल में इस मुकाबले को जीतना जरूरी था.
 

Sports News: भारतीय महिला हॉकी टीम का हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ रहा. जिसके कारण भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो गया. सेमीफाइनल के सफर में जाने के लिए भारतीय टीम को हरहाल में इस मुकाबले को जीतना जरूरी था. ओवर ऑल ज्यादा गोल के चलते ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

भारतीय टीम लगातार तीसरे मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी. टीम को पिछले मुकाबले में नीदरलैंड से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ हो गया था. भारतीय टीम की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 अगस्त को हुए मुकाबले में 6 गोल किए थे. इस मैच को भारतीय टीम 6-1 से जीता था. 

 

भारत सेमीफाइनल से क्यों हुआ बाहर

पूल ई नीदरलैंड 9 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहले ही पहुंच गई थी. भारत, ऑस्ट्रेलिया और चीन के 2-2 पॉइंट् थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया दूसरे, भारत तीसरे और चीन चौथे नंबर पर रही. दरअसल, गोल अंतर से फैसला न होकर किए गए गोल से हुआ. भारत ने पहले फेज में चीन के खिलाफ 2 गोल किए थे, जो इस फेज में भी गिने गए. मगर ऑस्ट्रेलिया ने पहले फेज में नीदरलैंड के खिलाफ 2 गोल और दूसरे फेज में चीन के खिलाफ 1 गोल किए थे. इस तरह उसके कुल 3 गोल थे, जबकि भारत के 2 ही गोल थे. इस 1 गोल के अंतर के कारण टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई.

 

5वें/ 6वें स्थान के उतरेगा भारत 

भारतीय महिला हॉकी टीम अब पांचवें/छठे स्थान के लिए मुकाबला खेलेगी. बता दें, महिला हॉकी विश्व कप पहली बार 1974 में खेला गया था. तब भारत ने सेमीफाइनल में पहुंची थी. उसके बाद से टीम एक बार भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही