Search

 
 
 

इंडियाज गॉट लेटेंट 2: समय को रोशनी ने दिया करारा जवाब,बोलीं- मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी...

Lagatar Desk : एपिसोड के दौरान समय रैना ने अपने रोस्टिंग अंदाज में शेरोन वर्मा का परिचय कराया. उन्होंने शेरोन के बिहार से होने को लेकर मजाक करते हुए कहा कि वह इतनी बिहारी हैं कि उन्हें लगता है कि इबोला का मतलब है कि किसी ने कुछ बोला है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : समय रैना का रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 एक बार फिर अपने मजेदार कंटेंट को लेकर सुर्खियों में है.शो के के पांचवें एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे सीजन 1 की कंटेस्टेंट रही शेरोन वर्मा बतौर जज नजर आ रही हैं. वहीं, समय रैना और शेरोन के बीच हुई मजेदार रोस्ट ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.

 

 

समय ने शेरोन पर किया मजेदार तंज

एपिसोड के दौरान समय रैना ने अपने रोस्टिंग अंदाज में शेरोन वर्मा का परिचय कराया. उन्होंने शेरोन के बिहार से होने को लेकर मजाक करते हुए कहा कि वह इतनी बिहारी हैं कि उन्हें लगता है कि इबोला का मतलब है कि किसी ने कुछ बोला है.

 

जिसके बाद समय का यह तंज सुनकर शेरोन भी चुप नहीं रहीं.उन्होंने तुरंत समय के कश्मीरी बैकग्राउंड को निशाना बनाते हुए मजेदार अंदाज में पलटवार किया. शेरोन ने समय पर तंज कसते हुए कहा कि वह इतने कश्मीरी हैं कि उन्हें स्टोन नशे में होना बहुत पसंद है.

 

 

शेरोन के पलटवार ने लूटी महफिल

इसके बाद समय रैना ने एक बार फिर शेरोन को रोस्ट करते हुए कहा कि वह ऐसी बिहारी हैं, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई हैं और यह बिल्कुल बिहारियों वाली बात है.समय की इस बात पर शेरोन ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंस पड़े. उन्होंने कहा, कम से कम, मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से तो छोड़ा है.

 

शेरोन का यह करारा जवाब सुनकर समय रैना भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए. वीडियो में दोनों के बीच की यह मजेदार नोकझोंक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है और क्लिप तेजी से वायरल हो रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही