Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत का पेरिस ओलंपिक का सपना टूटा, जापान से 1-0 से हारा

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान भारत जापान से 1-0 से हार गया. हार के साथ ही भारत का पेरिस ओलंपिक का सपना भी टूट गया. वहीं जीत के साथ जापान ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

भारतीय टीम के खिलाड़ी नहीं रोक पा रहे आंसू

हार के बाद लाखों हॉकी फैंस का दिल टूट गया. वहीं भारतीय खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं. भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगाया, मगर जापान के डिफेंड को भेद नहीं पायी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8-20-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/9-14-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बता दें कि एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान भारत गुरुवार को जर्मनी से हार गया था. निर्धारित समय तक 2- 2 के बराबरी के बाद शूटआउट हुआ. शूटआउट की बराबरी के बाद सडन डेथ में जर्मनी ने भारत को 4-3 से मात दी थी. भारत को हराने के बाद जर्मनी ने पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया था. मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम की कप्तान सविता पुनिया नम आंखों के साथ मीडिया से मुखातिब हुईं. उन्होंने कहा उनके पास बोलने को शब्द नहीं हैं. टीम खेली, चांस भी मिला पर गोल नही हो सका. पहले से पता था की जापान आसान टीम नहीं है और आसानी से गोल नही देगी. सभी मैच में पेनाल्टी कॉर्नर अच्छे निकल रहे थे, बस यही होप थी की बीच में अगर गोल कर देते है तो वापसी कर सकते हैं. चांस भी मिला पर अंतिम समय तक टीम ने हार नहीं मानी. अभी तो इसकी भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन आने वाले टूर्नामेंट में देखना है कि कैसे इसे सुधरा जा सके. इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-leaders-warning-if-chief-minister-hemant-is-touched-he-will-set-jharkhand-on-fire/">आदिवासी

नेताओं की चेतावनी-मुख्यमंत्री हेमंत को छुआ भी तो झारखंड में आग लगा देंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही