Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडी एलायंस की रैली उलगुलान नहीं भ्रष्टाचारियों का है जुटान : प्रतुल

Ranchi: बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 21 अप्रैल को एक ही मंच पर भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग और परिवारवादी राजकुमार दिखेंगे. रैली का नाम उलगुलान रखना भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के अमर शहीदों का अपमान है. उलगुलान का आह्वान अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ किया गया था. उलगुलान शब्द आदिवासी अस्मिता से और आदिवासी सम्मान से जुड़ा है. ऐसे भ्रष्टाचारी जुटान का नाम उलगुलान देकर इन्होंने पूरे देश के आदिवासियों का अपमान किया है. सीता सोरेन ने भी अपने साथ परिवार के भीतर हुए अन्याय के खिलाफ उलगुलान का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि किस तरीके से उनको अपनी बेटियों की परवरिश करने के लिए परिवार के भीतर अकेला छोड़ दिया गया. विषम परिस्थितियों में उन्होंने बच्चियों को पाला था. परिवार में उन्हें तिरस्कृत किया गया. सीता सोरेन ने अपने आंदोलनकारी पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की रहस्यमयी मौत को साजिश बताते हुए जांच की मांग की, पर सरकार ने उसे ठंडे बस्ती में डाल दिया. इस उलगुलान के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा खामोश क्यों है? इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/basant-soren-met-hemant-in-jail-talked-about-elections-and-party-organization/">हेमंत

से जेल में मिले बसंत सोरेन, चुनाव और पार्टी संगठन पर हुई बात

स्थानीयता को लागू करने के लिए किए गए उलगुलान पर साध ली चुप्पी

प्रतुल ने कहा, स्थानीय नीति और 1932 की स्थानीय नीति को लागू करने के लिए किए गए उलगुलान पर भी सरकार ने चुप्पी साध ली है. उल्टे उन पर प्रश्न उठाने के लिए झामुमो के नेताओं द्वारा लगातार टारगेट किया जा रहा है. विपक्षी गठबंधन झारखंड में पूरे तरीके से खंडित दिख रहा है. चतरा, पलामू में फ्रेंडली फाइट की बात हो रही है. अब चुनाव में फ्रेंडली फाइट क्या होता है? लोहरदगा, राजमहल और कोडरमा में भी इनके बागी उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं. 21 अप्रैल को कांग्रेस के बड़े नेता भी मंच पर आएंगे, जिनके सांसद डीके शिवकुमार दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे. आगामी चुनाव में जनता इन देश विरोधी,सनातन विरोधियों के खिलाफ ईवीएम से उलगुलान करेगी. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-how-many-land-mafias-were-actioned-against-how-many-were-on-bail/">हाईकोर्ट

ने पूछा- कितने भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई,कितने बेल पर?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही