Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंदौर : तीन मंजिला मकान में भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले, 3 को सुरक्षित बचाया गया

मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से सात लोग जिंदा जल गए. हालांकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से सात लोग जिंदा जल गए. हालांकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ है.

 

 

जानकारी के अनुसार, घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्ज पर लगी थी. अचानक शॉर्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि तीन मंजिला मकान पूरी तरह इसकी चपेट में आ गया. घटना के समय घर में करीब 10 से ज्यादा लोग मौजूद थे.

 

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में जुट गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि किसी को भी घर के अंदर जाने में मुश्किल हो रही थी. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कुछ लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. 

 

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के असली कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के समुचित इलाज का भरोसा दिलाया है.

 

इंदौर कलेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगी थी. तीन लोगों को बचा लिया गया है. जबकि सात लोगों की मौत हो गई है. आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है.. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही