Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरहुल-रामनवमी जुलूस में नहीं कटेगी बिजली, JBVNL ने SOP जारी की

झारखंड में सरहुल और रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान बिजली की आपूर्ति बंद नहीं होगी. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर त्यौहारों और शोभायात्राओं को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  झारखंड में सरहुल और रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान बिजली की आपूर्ति बंद नहीं होगी. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर त्यौहारों और शोभायात्राओं को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है. 

 

SOP के अनुसार, त्योहारों और जुलूस के दौरान निर्बाध बिजली की आपूर्ति रहेगी. वहीं जुलूस में झंडे, डीजे और झांकियों की ऊंचाई 4 मीटर (लगभग 13 फीट) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसका मकसद त्योहारों और जुलूस के दौरान बिना बाधा के सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं से बचाव करना है. 

 

JBVNL ने सभी आयोजकों, समितियों, श्रद्धालुओं और नागरिकों से नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है, , ताकि त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा सकें. विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. 

 

Uploaded Image

 

सरहुल-रामनवमी जुलूस को लेकर JBVNL ने जारी की SOP 

- त्योहारों के दौरान सामान्य रूप से बिजली सप्लाई बंद नहीं की जाएगी.

 

- जुलूस में झंडे, डीजे और झांकियों की ऊंचाई 4 मीटर (लगभग 13 फीट) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

 

- बस या बड़े वाहनों की छत पर लोगों को बैठने की अनुमति नहीं होगी और उन पर ऊंची चीजें नहीं लगाई जाएंगी.

 

- झंडा लगाते समय बिजली के तारों और उपकरणों से दूरी रखना जरूरी है.

 

- आयोजक समितियों को पर्याप्त संख्या में वालंटियर्स तैनात करने होंगे, जो जुलूस के दौरान निगरानी रखें.

 

- आम लोगों से अपील है कि बिजली के तारों या उपकरणों को न छुएं और न ही किसी चीज से संपर्क करने की कोशिश करें.

 

- बिजली विभाग  24x7 कंट्रोल रूम गठित करेगा, जिसमें पर्याप्त संख्या में विद्युत पदाधिकारियों व कर्मियों की तैनाती होगी. इसकी जानकारी संपर्क सूत्र के साथ आयोजकों व प्रशासन को दी जाएगी. साथ ही स्थानीय प्रमुख अखबारों और अन्य माध्यम से भी इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा. 

 

- त्योहार से पहले जुलूस के रास्तों में आने वाले बिजली के पोल, तार और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत की जाएगी.

 

- सभी आयोजन समितियों को निर्धारीत SOP का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व से ही सूचित करते हुए जागरूक किया जाएगा. 

 

- प्रमुख स्थलों और जुलूस/ शोभायात्रा के मार्गो पर पर्याप्त संख्या में विद्युत कर्मियों की तैनाती की जाएगी. 

 

- जुलूस के रास्ते में ट्रांसफॉर्मर और अन्य उपकरणों के पास बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे.

 

- शोभायात्रा में बहुत ऊंचे या बड़े वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही