Search

 
 
 

Palamu News: सनकी युवक के हमले में दुधमुहे बच्चे की मौत, माता-पिता गंभीर

सनकी युवक के खूनी खेल में एक हंसता खेलता परिवार में मातम पसर गया. घटना हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव की है.  जहां एक युवक ने दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
 
अपराध की खबरें

Palamu: सनकी युवक के खूनी खेल में एक हंसता खेलता परिवार में मातम पसर गया. घटना हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव की है.  जहां एक युवक ने दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस खूनी हमले में दंपती के चार माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही