Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धुर्वा डैम में सैलान‍ियों का तांता, स्‍वाद‍िष्‍ट व्‍यंजन के साथ लोगों ने खूब की मस्‍ती

Ranchi : साल 2023 के पहले द‍िन को लोगों ने अपने-अपने अंदाज में खास बनाया. रात 12 बजे से ही लोग एक-दूसरे को बधाई देने लगे. राजधानी रांची के आसपास के प‍िकन‍िक स्‍पॉट पर सैलानी सुबह से ही पहुंचने लगे. रांची के धुर्वा डैम में भी काफी संख्‍या में सैलानी प‍िकन‍िक मनाने पहुंचे. कोई खाना बनाने का सामान तो कोई बना खाना लेकर पहुंचा. च‍िकन-मटन, मछली, पनीर, पुलाव समेत कई प्रकार के स्‍वाद‍िष्‍ट व्‍यंजन का लोगों ने लुफ्ट उठाया. हटिया सिंह मोड़ के रहने वाले संतोष पांडे ने बताया कि हम हर साल यहां अपनों के साथ आते हैं और एक साथ खाना खाकर पिकनिक का आनंद लेते हैं. वहीं नव दंपत्ति अनुज हजारी और काजोल हजारी ने बताया क‍ि यह हमारी शादी का पहला सालगिरह है. हमने सुबह पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर हम अपनों के साथ मस्‍ती कर नए साल का शुभारंभ कर रहे हैं. वहीं धुर्वा निवासी रीना तिवारी ने बताया कि हमने सुबह उठकर बहुत सारे स्‍वाद‍िष्‍ट पकवान बनाए और फि‍र उसे लेकर बच्‍चों के साथ डैम क‍िनारे पहुंच गए. यहां मौज-मस्‍ती कर स्‍वाद‍िष्‍ट भोजन का आनंद लेकर नव वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं. 2 साल से कोरोना की वजह से हमलोग घर से नहीं न‍िकल पाए थे, इस बार मौका म‍िला है तो हमलोग एक साथ यहां सेलिब्रेट करने पहुंचे हैं. [caption id="attachment_515118" align="alignnone" width="1257"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/piknik-2.jpg"

alt="धुर्वा डैम में प‍िकन‍िक मनाने पहुंचे लोग" width="1257" height="709" /> धुर्वा डैम में प‍िकन‍िक मनाने पहुंचे लोग[/caption] [caption id="attachment_515119" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/piknik-3.jpg"

alt="धुर्वा डैम में प‍िकन‍िक मनाने पहुंचे लोग" width="1280" height="720" /> धुर्वा डैम में प‍िकन‍िक मनाने पहुंचे लोग[/caption] रामगढ़ के गोला से आए मोहम्मद आजाद और मोहम्मद वसीम ने बताया कि हम हर साल अलग-अलग जगह पर पिकनिक मनाने के लिए जाते हैं. वैसे तो पतरातू में कई सारे पर्यटन स्थल है पिकनिक के लिए, लेकिन इस बार हम धुर्वा डैम विधानसभा और स्टेडियम देखने के लिए यहां अपने बच्चों और पत्नी के साथ आए हैं. इसे भी पढ़ें :  गोड्डा">https://lagatar.in/godda-female-reproductive-organs-found-inside-boys-body-surgically-removed/">गोड्डा

: लड़के के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही