Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : स्वीप कोषांग के बारे में दी गयी जानकारी

Advertisement
Advertisement
Koderma :  वाणिज्य-कर उपायुक्त कार्यालय में सोमवार को व्यय कोषांग पदाधिकारी सह वाणिज्य-कर उपायुक्त कंचन बरवा द्वारा स्वीप कोषांग को लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया.  जिसमें कंचन बरवा के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता जागरुकता के लिये एक्सपेंडिचर मोनिटरिंग और एकाउंटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इस दौरान उन्होंने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत व्यय कोषांग का गठन किया गया है, इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-candidates-got-election-symbol-in-agyarkund-and-kaliyasol/">धनबाद

: एग्यारकुंड और कलियासोल में प्रत्याशियों को मिल गया चुनाव चिह्न जिसमें सभी चुनावी प्रत्याशियों के खर्चों की जांच की जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में जांच स्थल निर्धारित किया गया है, जहां सभी चार पदों के निर्वाचन व्यय की तिथिवार जांच की जाएगी. इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी को व्यय लेखा जांच दल का गठन करने के लिये निर्देश दिया जा चुका है. इसे भी पढ़ें-चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-governor-ramesh-vaish-to-attend-world-environment-day-celebrations/">चाकुलिया

: विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल रमेश वैश जांच तिथियां इस प्रकार हैं. 12 मई को सतगावां प्रखंड, 13 मई को डोमचांच प्रखंड, 14 मई को मरकच्चो प्रखंड, 20 मई को कोडरमा प्रखंड, 21 मई को चंदवारा प्रखंड व 22 मई को जयनगर प्रखंड में जांच होनी है. यह जांच प्रातः 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है.जांच तिथि को प्रत्याशी को स्वयं अथवा प्राधिकृत अभिकर्ता के माध्यम से व्यय लेखा पंजी व व्यय के सभी बिल/ वाउचर के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है. निर्वाचन आयोग द्वारा पदवार खर्च की अधिकतम सीमा निर्धारित की गयी है. इसे भी पढ़ें-रूपेश">https://lagatar.in/rupesh-pandey-murder-case-hc-asked-why-the-investigation-should-not-be-given-to-the-cbi-directed-the-government-to-file-a-reply/">रूपेश

पांडेय हत्याकांड: HC ने पूछा, क्यों न CBI को दी जाए जांच, सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश वार्ड सदस्य के लिए- 14,000,मुखिया के लिए- 85,000,पंचायत समिति सदस्य के लिए- 71,000,जिला परिषद सदस्य के लिए- 2,14,000 रुपये है. जांच तिथि पर उपस्थित नहीं होने पर प्रत्याशी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है तथा भविष्य में वे किसी प्रकार के चुनाव लड़ने से वंचित भी किये जा सकते हैं. इसके अतिरिक्त व्यय कोषांग पदाधिकारी सह वाणिज्य-कर उपायुक्त कंचन बरवा द्वारा फेसबुक लाइव के माध्यम से भी मतदाताओं को एक्सपेंडिचर मोनिटरिंग और एकाउंटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही