Search

 
 
 

रांची को नयी पहचान देने की पहल, सड़कों और चौराहों का होगा सुंदरीकरण

एयरपोर्ट से हीनू चौक, हीनू से बिरसा चौक, अलबर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक, हिनू चौक और बिरसा चौक के गोलंबर के सुंदरीकरण का काम किया जायेगा. इ
 

Ranchi :  राजधानी रांची को और आकर्षक बनाने की पहल शुरू हो नयी है. इसके लिए प्रथम चरण में पांच योजनाओं पर काम शुरू होगा. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सुंदरीकरण के लिए डिजाइन बनाने वाली एजेंसी मास एन वायड का प्रस्तुतिकरण देखा और जल्द डीपीआर की तकनीकी स्वीकृति कराकर काम शुरू करने का निर्देश दिया.

 

ऐसी होगी योजनाएं

 

इस योजना के तहत एयरपोर्ट से हिनू चौक, हीनू से बिरसा चौक, अलबर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक, हीनू चौक और बिरसा चौक के गोलंबर के सुंदरीकरण का काम किया जायेगा. इन योजनाओं पर लगभग 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

 

 एयरपोर्ट से हीनू चौक: इस सड़क के सुंदरीकरण पर लगभग 14 करोड़ रुपये का व्यय होगा.

- हिनू से बिरसा चौक: इस सड़क के सुदृढीकरण पर 9.60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

- अलबर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक: इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए 8.49 करोड़ रुपये की लागत रखी गई है.

- हिनू चौक और बिरसा चौक के गोलंबर: इनके सुंदरीकरण पर क्रमशः 1.78 करोड़ और 4.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

 

शहर के विकास के लिए नये कदम

 

प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि जो भी सरकारी खाली जमीन और पुराने सरकारी भवन हैं उनका विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में 24 घंटे आम लोगों को उपलब्ध होने वाली जनसुविधाओं का उल्लेख किया जाए. वाकिंग मार्केट, पार्क, वृक्षारोपण और लाइटिंग का प्रावधान किया जाए जिससे शहर की हृदयस्थली में बसे इस कचहरी क्षेत्र का दृश्य खूबसूरत दिखे.

 

विद्युत तारों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश

 

प्रधान सचिव ने शहर में बेतरतीब ढंग से फैले विद्युत तारों को ऊर्जा विभाग के साथ तालमेल सुव्यवस्थित कराने का निर्देश दिया. साथ ही एलपीएन शाहदेव चौक से कांके मार्ग के सुंदरीकरण पर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही