Search

 
 
 

इरफान अंसारी ने कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात,  स्वास्थ्य सेवा को नयी ऊंचाई पर ले जाने का किया वादा

अंसारी ने लिखा कि उन्हें मन और आत्मा दोनों को नयी ऊर्ज  मिली है और वे अब और अधिक जोश के साथ झारखंड लौट रहे हैं.
 

 Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और अपनी मंत्रालय की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी.

 

स्वास्थ्य सेवाओं को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा

 

डॉ इरफान अंसारी ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाक़ात के बाद एक ट्वीट कर बताया कि उन्होंने खड़गे को भरोसा दिलाया है कि वे झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं.  खड़गे ने अंसारी के काम की सराहना करते हुए कहा, आप अच्छा काम कर रहे हैं ऐसे ही डटे रहिए!"

 

नयी ऊर्जा के साथ झारखंड लौटेंगे

 

इस प्रोत्साहन से उत्साहित अंसारी ने लिखा कि उन्हें मन और आत्मा दोनों को नयी ऊर्ज  मिली है और वे अब और अधिक जोश के साथ झारखंड लौट रहे हैं.  अंसारी ने ट्वीट में यह भी वादा किया कि वे स्वास्थ्य विभाग और पार्टी संगठन दोनों को मिसाल बना देंगे,

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही