Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शराब घोटाला:  निलंबित IAS विनय चौबे के खिलाफ चलेगा आय से अधिक संपत्ति का मामला

झारखंड में शराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस विनय चौबे खिलाफ अब आय से अधिक संपत्ति का मामला चलेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एसीबी को सरकार से इसकी अनुमति मिल गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में शराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस विनय चौबे खिलाफ अब आय से अधिक संपत्ति का मामला चलेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एसीबी को सरकार से इसकी अनुमति मिल गई है. 


उल्लेखनीय है कि झारखंड में शराब घोटाले में गिरफ्तार विनय कुमार चौबे की मुसीबत बढ़ गई है. एसीबी ने अब विनय कुमार चौबे और उनके करीबियों-रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है. एसीबी को शेल कंपनियों में निवेश करने का साक्ष्य भी मिले हैं. 


एसीबी ने 21 मई को विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. इस मामले में दोनों अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही