Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

126 वर्ष पुराना कैथोलिक चर्च को ऐतिहासिक धरोहर बनाने की पहल, डीसी ने किया निरीक्षण

जिले के ठेठईटांगर प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक रेंगारीह कैथोलिक चर्च का सोमवार को उपायुक्त कंचन सिंह ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने चर्च परिसर में मौजूद पौराणिक वस्तुओं और ऐतिहासिक अवशेषों का अवलोकन किया.
Advertisement
Advertisement

Simdega: जिले के ठेठईटांगर प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक रेंगारीह कैथोलिक चर्च का सोमवार को उपायुक्त कंचन सिंह ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने चर्च परिसर में मौजूद पौराणिक वस्तुओं और ऐतिहासिक अवशेषों का अवलोकन किया. साथ ही उन्होंने चर्च को एक अहम धरोहर के रूप में संरक्षित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया.


स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को बताया कि यह चर्च लगभग 126 वर्ष पुराना है. जो क्षेत्र में मिशनरी कार्यों का प्रमुख केंद्र रहा है. यहीं से सिमडेगा के साथ-साथ जशपुर (छत्तीसगढ़) और गांगपुर (ओडिशा के सुंदरगढ़) क्षेत्र में मिशनरी गतिविधियों का विस्तार हुआ था. चर्च परिसर में स्थित करीब सौ साल पुराना संत एंतोनी बालक मध्य विद्यालय आज भी पल्ली पुरोहित और स्थानीय लोगों की देखरेख में संचालित हो रहा है.

 

जिला परिषद सदस्य अजय एक्का और झारखंड क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट के महासचिव प्रवीण कच्छप ने बताया कि चर्च को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पहले सरकार को पत्र भेजा गया था. इसके बाद जिला प्रशासन ने इसे ‘डी’ ग्रुप पर्यटन स्थल के रूप में सूचीबद्ध कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे.

 

मौके पर रेंगारीह कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित फादर एलभियुस केरकेट्टा, फादर गिल्बर्ट बारला, फादर  गाब्रिएल, पाइकपारा मुखिया सुशीला केरकेट्टा, कोनपाला मुखिया फ्रांसिस्का लकड़ा, ठेठईटांगर प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन मिंज, अंचल अधिकारी कमलेश्वर उरांव, रेंगारीह थाना प्रभारी मनोज महली सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही