Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः पुलिस ने रंगदारी के आरोपी की कराई परेड, सिटी सेंटर से मधुलिका तक पैदल घुमाया

मामले के मुख्य आरोपी रोशन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सोमवार को उसकी सरेआम परेड कराई. उसे सिटी सेंटर से मधुलिका होटल तक पैदल घुमाते हुए ले गई.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद के बरटांड़ स्थित पांडे मीट हाउस में 27 फरवरी को रंगदारी को लेकर दुकान संचालक मंगल सिंह के साथ मारपीट हुई थी. मामले के मुख्य आरोपी रोशन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सोमवार को उसकी सरेआम परेड कराई. उसे सिटी सेंटर से मधुलिका होटल तक पैदल घुमाते हुए ले गई.


ज्ञात हो कि मारपीट में घायल दुकान संचालक मंगल सिंह को गंभीर हालत में एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. मंगल सिंह के बयान पर धनबाद थाना में मामला दर्ज किया गया था. इसमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है. एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.


थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की परेड कराने का उद्देश्य आम लोगों को यह संदेश देना है कि अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही