Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: LPG की कमी पर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 25 दिन पहले बुकिंग की सलाह

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की संभावित कमी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत की अध्यक्षता में सोमवार को IOCL, HPCL और BPCL के क्षेत्रीय प्रबंधकों (LPG सेल्स), CSC के जिला नोडल अधिकारी तथा जिले की सभी गैस एजेंसियों के प्रोप्राइटरों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की गई. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय भी मौजूद रहे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : घरेलू एलपीजी सिलेंडर की संभावित कमी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत की अध्यक्षता में सोमवार को IOCL, HPCL और BPCL के क्षेत्रीय प्रबंधकों (LPG सेल्स), CSC के जिला नोडल अधिकारी तथा जिले की सभी गैस एजेंसियों के प्रोप्राइटरों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की गई. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय भी मौजूद रहे.

Uploaded Image

बैठक में कंपनियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान सप्लाई चेन में अस्थायी व्यवधान के कारण वितरण प्रभावित हुआ था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है और गैस की कोई कमी नहीं है. उपभोक्ताओं को सलाह दी गई कि वे नियमित 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले करा लें, ताकि 2–3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके.

 

अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता का सिलेंडर 25 दिन से पहले खत्म हो जाता है तो बिना बुकिंग के 5 किलोग्राम और 2 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर एजेंसी से सीधे संपर्क कर डोरस्टेप डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं.

 

प्रशासन ने कंपनियों को टॉल-फ्री नंबर जारी करने, SMS, बिलबोर्ड, रेडियो और टीवी के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं. अनुमंडल पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति है. किसी भी एजेंसी की संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही