Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाएं श्रृंगार की वस्तु नहीं- नूतन राय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्मर्षि विकास मंच की सुंदरनगर कमिटी की ओर से सुंदरनगर करीम बागान में मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार शामिल हुए. इस मौके पर डीआईजी ने नारी शक्ति को देश की ताकत बताया.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्मर्षि विकास मंच की सुंदरनगर कमिटी की ओर से सुंदरनगर करीम बागान में मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार शामिल हुए. इस मौके पर डीआईजी ने नारी शक्ति को देश की ताकत बताया. 

Uploaded Image
कार्यक्रम को ब्रह्मर्षि महिला विकास मंच जादूगोड़ा की अध्यक्षा नूतन राय ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं सिर्फ श्रृंगार की वस्तु नहीं है. परिवार, समाज व देश को बदलने की क्षमता रखती है. उन्होंने अफसोस किया कि आज भी महिलाएं काफी पीछे है. बराबरी का अधिकार नहीं मिला. उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की उपेक्षा नहीं करें. बच्चों को समय दें. बच्चे बढ़ेंगे तो समाज सशक्त होगा. 

 

कार्यक्रम में सोनारी एयर पोर्ट के डीएसपी एस के राय ने भी शिरकत की. साथ ही सुंदरनगर ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष अरविंद सिंह, महासचिव रंजन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुधीर नाथ शर्मा, पप्पू शर्मा, दीपू शर्मा, आनंद शर्मा, सुशांत कुमार शर्मा, अंबुज कुमार, दीपक कुमार, राजेश सिंह, अशोक सिंह, नीरज कुमार सिंह समेत महिलाओं ने भाग लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही