Jadugoda: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यूसिल ने नारी शक्ति का संदेश दिया. कार्यक्रम का आयोजन भाटीन पंचायत भवन में किया गया. इस मौके पर कंपनी की ओर से आदिवासी महिलाओं के बीच तीरंदाजी, म्यूजिकल चेयर, बॉल पासिंग, हंडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया. जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आनेवाली महिला प्रतिभागियों को समारोह की मुख्य अतिथि सह यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ कंचम आनंद राव की पत्नी शिल्पा राव ने सम्मानित किया.

इसके अलावा आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं ने मांदर की थाप सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी. झारखंडी सांस्कृतिक नृत्य देखकर अतिथि शिल्पा राव, मधुलिका दास समेत महिला क्लब की सदस्यों ने अपने को रोक नहीं पाई. अतिथियों ने आदिवासी महिलाओं के साथ नृत्य कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया व खूब मस्ती की.

कार्यक्रम में नारी शक्ति का संदेश देते हुए समारोह के मुख्य अतिथि शिल्पा राव, विशिष्ट अतिथि मधुलिका दास ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं है. वह पढ़ेगी तो परिवार, समाज व देश सशक्त होगा. महिलाएं शिक्षा की ताकत से देश को आगे ले जा सकेगी. कार्यक्रम का संचालन भाटीन गांव की पंचायत समिति सदस्य सरस्वती मुर्मू ने किया.
वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में यूसिल महिला क्लब की ओर से शिल्पा राव, मधुलिका दास, शालिनी गुप्ता, शुभा सिंघई, प्याली भट्टाचार्य, रेखा सिंह, कोटम जयश्री, यूसिल के कार्मिक अधिकारी तपोधिर भट्टाचार्य, मनोज हेंब्रम, लुगू मुर्मू, आदिवासी आवासीय विद्यालय के निर्देशक रामो मुर्मू, जलधर पात्रों ने योगदान दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment