Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः कुष्ठ के खिलाफ ‘आखिरी युद्ध’ अभियान शुरू

सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. तुलिका रानी ने अभियान की शुरुआत की. यह अभियान 23 मार्च तक चलेगा. इसे कुष्ठ के खिलाफ ‘आखिरी युद्ध’ अभियान नाम दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले में Leprosy Case Detection Campaign (LCDC-2025-26) के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया. सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. तुलिका रानी ने अभियान की शुरुआत की. यह अभियान 23 मार्च तक चलेगा. इसे कुष्ठ के खिलाफ ‘आखिरी युद्ध’ अभियान नाम दिया गया है. इस दौरान आशा, सहिया व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी और संभावित मामलों की पहचान कर इलाज सुनिश्चित करेगी. उन्हें समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित भी करेगी.


सिविल सर्जन ने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य है. नियमित दवा सेवन से रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ हो सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर दाग-धब्बे या सुन्नता जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं. मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएमयू, एपिडेमियोलॉजिस्ट सहित अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही