Search

 
 
 

Ranchi News: समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने की पहल, प्रखंड स्तरीय शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Ranchi News: प्रशिक्षण का आयोजन ‘निपिड दिशा पाठ्यक्रम’ पर आधारित है. इसका मुख्य उद्देश्य बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को अधिक प्रभावी, एकरूप और गुणवत्तापूर्ण बनाना है.
 
शिक्षकों की ट्रेनिंग

Ranchi News: झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) में मंगलवार को चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. यह प्रशिक्षण प्रखंड स्तरीय साधनसेवी रिसोर्स शिक्षकों और थेरेपिस्टों के तीसरे बैच के लिए आयोजित किया गया है. 

इसे भी पढ़ें: 

प्रशिक्षण का आयोजन ‘निपिड दिशा पाठ्यक्रम’ पर आधारित है. इसका मुख्य उद्देश्य बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को अधिक प्रभावी, एकरूप और गुणवत्तापूर्ण बनाना है.

 

इस प्रशिक्षण का आयोजन भारत सरकार के राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIPID), सिकंदराबाद द्वारा किया जा रहा है. इसमें समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (CRC) सक्रिय समन्वय निभा रहा है. कार्यशाला में निपिड के क्षेत्रीय संस्थान, नोएडा से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक प्रतिभागियों को आधुनिक शिक्षण विधियों और व्यवहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं.

 

राज्य समावेशी शिक्षा प्रभारी अरविंद कुमार ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह चार दिवसीय आवासीय सत्र 15 से 18 सितंबर तक संचालित होगा. इस प्रशिक्षण से शिक्षकों और थेरेपिस्टों की कार्यक्षमता में सुधार होगा. वे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की जरूरतों को समझकर उन्हें बेहतर मार्गदर्शन दे सकेंगे, जिससे विद्यालयों में समावेशी शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही