Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निर्देश : 10 जून तक बिरसा हरित ग्राम योजना के लिए खुदाई और घेराव का काम करें पूरा

Advertisement
Advertisement

Latehar : उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ वेबेक्स एप के माध्यम से बैठक की. बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा मनरेगा से हर गांव में कम से कम 5 से 6 योजनाएं चलाई जानी है, ताकि गांव के ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मुहैया हो सके. समीक्षा के क्रम में मनरेगा के तहत वर्ष 2021-22 में कुल 35306 योजनां संचालित हो रही हैं, जिस पर संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने को लेकर निर्देश दिया गया. उप विकास आयुक्त द्वारा जिले के कम से कम 30 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों को काम देने और मानव दिवस सृजन करने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/partial-lockdown-extended-till-june-10-in-jharkhand-restrictions-will-remain-in-force-with-some-relaxation/79855/">झारखंड

में 10 जून तक बढ़ा आंशिक लॉकडाउन, कुछ छूट के साथ पाबंदियां रहेंगी लागू

मनरेगा में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागदारी करें सुनिश्चित

मनरेगा में महिलाओं की भागदारी बढ़ाने के लिए उप विकास आयुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मनरेगा में 50 प्रतिशत महिलाओं को काम में जोड़ने का निर्देश दिया. उप विकास आयुक्त ने बरसात के पूर्व सभी कूप निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने का निर्देश दिया . समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा जल संरक्षण के तहत संचालित योजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया.

10 जून तक दिया है टारगेट

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 10 जून तक सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गड्ढा खुदाई और घेराव का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं पीएफएमएस द्वारा रिजेक्टेड खाता को एक सप्ताह के अंदर सुधार करवाने का निर्देश दिया गया. बैठक में मनरेगा से संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा कर उप विकास आयुक्त द्वारा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही