Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु व मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन को उत्पादन व प्रेषण लक्ष्य हासिल करने का निर्देश

Kiriburu (Shailesh Singh): भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के कार्यपालक निदेशक जयदीप दास गुप्ता ने किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान का दौरा के बाद 28 जुलाई की मध्य रात्रि तक हिल्टॉप स्थित आरटीसी सभागार में दोनों खदानों के सीजीएम कमलेश राय (किरीबुरु) एवं आरपी सेलबम (मेघाहातुबुरु) के अलावा तमाम विभागाध्यक्षों के साथ लंबी वार्ता की. सेल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वार्ता के दौरान कार्यपालक निदेशक जयदीप दास गुप्ता ने दोनों खदान प्रबंधनों को उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें: मेघालय">https://lagatar.in/meghalaya-35-gelatin-sticks-100-detonators-recovered-from-bjp-leaders-farm-house-who-arrested-for-running-brothel/">मेघालय

: वेश्‍यालय चलाने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्म हाउस से 35 जिलेटिन की छड़ें, 100 डोटोनेटर बरामद

मेघाहातुबुरु खदान के प्रोजेक्ट को पूरा कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने का निर्देश

उन्‍होंने कहा कि मेघाहातुबुरु खदान के प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कर वहां की उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जाए. इन्डस्ट्री 4.0 डिजिटाइजेशन की पर चर्चा करते हुए तमाम विभागों के एचओडी से सुझाव मांगे. किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु का साउथ एंव सेंटर ब्‍लॉक खदान को खोलने में आ रही फॉरेस्ट क्लियरेंस से जुड़ी समस्या के समाधान के लिये सारे लोगों का संयुक्त एवं बेहतर प्रयास करने को कहा. इस दौरान सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जेनरल अस्पताल में चिकित्सकों व दवाओं की कमी से संबंधित समस्या के समाधान के लिये किए जा रहा प्रयास की भी जानकारी देते हुए इस पर चर्चा की.

अधिक से अधिक लोगों को मिले सीएसआर गतिविधियों का लाभ  

उन्होंने सीएसआर गतिविधियां बढ़ाने पर जोर देने तथा ऐसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले उस पर विशेष ध्यान रखते हुये प्रोजेक्ट बनाने को कहा. बैठक में किरीबुरु से सीजीएम कमलेश राय, महाप्रबंधक राम सिंह, नवीन कुमार सोनकुशरे, बीके मिंज, भीके सुमन, अजय कुमार के अलावा मेघाहातुबुरु से सीजीएम आरपी सेलबम, महाप्रबंधक मनीष राय, बलराम कटारिया, संजय कुमार सिंह, राजीव बर्मन, संजय बनर्जी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-4-21-crores-by-taking-power-of-attorney-in-baradwari/">जमशेदपुर:

बाराद्वारी में पावर ऑफ एटर्नी लेकर 4.21 करोड़ की धोखाधड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही