Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं को दी गई बीमा की जानकारी

Palamu : पलामू जिले के पांकी के उदयपुरा टू पंचायत में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं को बीमा की आवश्यकता एवं उद्देश्य की जानकारी दी गई. जेएसएलपीएस के सीसी शुनेश्वर राम ने महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य बीमा योजनाओं की जानकारी दी. बीमा योजनाओं से मिलने वाले लाभ समेत कई विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिलाएं अपना, अपने परिजनों-रिश्तेदार और ग्रामीणों का बीमा करवाएं. इस दौरान महिलाओं को बीमा करवाने एवं बीमा के लिए ग्रामीणों को जागरूक एवं प्रेरित करने की शपथ दिलाई. मौके रागिनी देवी, पूनम देवी, रीना देवी, जेएसएलपीएस की मृदुला शर्मा, सुनीता देवी, मनोरमा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बेमियादी">https://lagatar.in/health-of-an-agitator-sitting-on-an-indefinite-hunger-strike-deteriorated-refused-to-go-to-the-hospital/">बेमियादी

भूख हड़ताल पर बैठे एक आंदोलनकारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल जाने से इंकार, कहा- जान दे देंगे मगर रामनवमी का उल्लास नहीं होने देंगे कम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही