Search

 
 
 

खूंटी में अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, 19 बाइक व पिकअप बरामद

Khunti News : पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को एसपी को सूचना मिली थी कि सायको थाना क्षेत्र में अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेचने की तैयारी में हैं. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ खूंटी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई.
 
गिरफ्तार आरोपी

Khunti News : खूंटी पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी 19 चोरी की मोटरसाइकिल और एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन बरामद की है. कार्रवाई खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को एसपी को सूचना मिली थी कि सायको थाना क्षेत्र में अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेचने की तैयारी में हैं. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ खूंटी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. 

Uploaded Image

बरामद बाइक

 

टीम ने सायको और अड़की थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में गुरुदयाल मुंडा उर्फ पनसउ मुंडा, इसरायल पूर्ति, मनमसीह पूर्ति उर्फ डेरो, मसीह मुंडा, मोहन लोहार, एतवा मुंडा, समराय होरो और जयराम मुंडा उर्फ जावरा शामिल हैं.

Uploaded Image

पिकअप बरामद

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद वाहनों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में कई बाइक के चोरी की होने और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की बात सामने आई है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों को खपाने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही