Search

 
 
 

14 मार्च से होनी है इंटर की परीक्षा, छात्रों को कॉलेज ने नहीं दिया एडमिट कार्ड, HC पहुंचा मामला

 
Ranchi : झारखंड में इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होनी है. इंटर की परीक्षा से पूर्व एडमिट कार्ड नहीं दिये जाने का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा है. मांडर इंटर कॉलेज के 6 छात्र- छात्राओं ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि कॉलेज प्रबंधन के द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. प्रार्थी छात्रों के अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद के मुताबिक मांडर इंटर कॉलेज ने फीस लेने और सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं दिया. जिसके कारण उन्हें यह चिंता है कि सभी छात्र इंटर की परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे. इस संबंध में हिमा देवी एवं अन्य ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कोर्ट से यह आग्रह किया है कि इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई की जाये. इसे भी पढ़ें - तीन">https://lagatar.in/jharkhands-budget-will-be-presented-on-march-3-2/">तीन

मार्च को पेश होगा झारखंड का बजट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही