Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल गांव में अंतर आवासीय एवं डे बोर्डिंग खेल प्रतियोगिता 2023 का हुआ उद्घाटन

Ranchi : अंतर आवासीय एवं डे बोर्डिंग खेल प्रतियोगिता 2023 का उद्घाटन शनिवार को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेल गांव में पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने किया. विभागीय सचिव ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं गुब्बारा उड़ा कर मैच का शुभारंभ कराया. इस अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की निदेशक सरोजनी लकड़ा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट रामचंद्र सांगा, वसीम अकरम, फ्लोरेंस बारला, खेलकूद विभाग के अवर सचिव देव शंकर दास, झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे और जिला खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/13-4.jpeg"

alt="" width="1280" height="853" />

कोई खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर लाये- मनोज कुमार

उद्घाटन समारोह के अवसर पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए एक प्लेटफार्म है. जहां वे अपनी प्रतिभा को निखारेंगे और उनकी पहचान भी यहीं से बनेगी. विभागीय सचिव मनोज कुमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से डे बोर्डिंग आवासीय प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं. बस आप खिलाड़ियों से मैं उम्मीद करता हूं कि इनमें से कोई भी एक खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर लाये. आप अपनी पहचान बनाने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी मेडल जीत कर लाएं, जिससे विभाग, राज्य और देश का नाम रोशन होगा.

हिमांशु मोहन ने हॉकी मैच का उद्घाटन किया

इससे पूर्व सुबह 8 बजे हॉकी मैदान में विभाग के संयुक्त सचिव हिमांशु मोहन ने हॉकी मैच का उद्घाटन किया. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमराय टेटे, पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो , द्रोणाचार्य अवॉर्डी नरेंद्र सिंह सैनी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – यादव">https://lagatar.in/yadav-mahasabhas-protest-in-front-of-raj-bhavan-demand-for-formation-of-ahir-regiment-and-caste-census/">यादव

महासभा का राजभवन के सामने धरना, अहीर रेजिमेंट बनाने व जातिगत जनगणना की मांग 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही