Jamshedpur: एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर के अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विधायक मंगल कालिंदी को को एक मांग पत्र सौंपा. विधायक शुक्रवार को कॉलेज में आयोजित बहुभाषी काव्य सम्मेलन में आये थे. झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय, इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मोर्चा की एबीएम कॉलेज इकाई द्वारा विधायक को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने, सेवा शर्त नियमावली बनाने तथा स्थायीकरण की मांग शामिल है. इसे भी पढ़ें- तारूब">https://lagatar.in/tarub-village-reflexes-for-education-amidst-traditional-life/26487/">तारूब
गांव: परंपरागत जीवन के बीच शिक्षा के लिए सजगता
के मौलाना आजाद कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर मो.अलीम अंसारी का निधन
पुलिस लेंगे बच्चों की क्लास, शिक्षित होंगे सुदूर इलाकों के बच्चे
गांव: परंपरागत जीवन के बीच शिक्षा के लिए सजगता
अल्प वेतन पर काम करते हैं शिक्षक-कर्मी
शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी प्रतिनिधियों ने विधायक को बताया कि झारखंड में 50 से अधिक अंगीभूत कॉलेज हैं, जहां इंटर की पढ़ाई होती है. लगभग 4000 शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी अल्प वेतन एवं बिना किसी सामाजिक सुरक्षा के सेवा दे रहे हैं. विदित हो कि इंटर में छात्रों के नामांकन शुल्क से ही शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का वेतन भुगतान होता है. इस मद में सरकार का कोई अंशदान या अनुदान ना मिलने के कारण पूरे राज्य के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर संकाय को संचालित करने में महाविद्यालय को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक से आग्रह किया गया कि वे इन समस्याओं के समाधान हेतु उचित पहल करें. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/former-professor-mo-alim-ansari-of-maulana-azad-college-ranchi-dies/26434/">रांचीके मौलाना आजाद कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर मो.अलीम अंसारी का निधन
विधायक ने दिया समाधान का आश्वासन
विधायक श्री कालिंदी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग न्यायसंगत है और वह सरकार का ध्यान इस और दिलायेंगे. इसके अलावा व्यक्तिगत स्तर से भी इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे. प्रतिनिधि मंडल में संघ के अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष यूके राना, महासचिव भवेश कुमार, सचिव राधेश्याम तिवारी, डॉ अंजुम आरा, डॉ अवध समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें- पलामू:">https://lagatar.in/palamu-police-will-take-childrens-class-children-from-remote-areas-will-be-educated/26290/">पलामू:पुलिस लेंगे बच्चों की क्लास, शिक्षित होंगे सुदूर इलाकों के बच्चे
Leave a Comment