Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साउथैम्पटन में रुक-रुक कर हो रही बारिश, धुल सकता है WTC फाइनल के पहले दिन का खेल

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk : साउथैम्पटन में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होना है. यह मैच साउथैम्पटन में हो रहा है. फाइनल मैच के पहले दिन रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे अब तक खेल शुरू नहीं हो सका है और पहले दिन के पहले सत्र का खेल रद्द कर दिया गया है. यहां तक कि टॉस भी नहीं हो पाया है. ऐसे में पहले दिन का खेल बारिश में धुल जाने की आशंका है. हालांकि मैच के लिए एक दिन रिजर्व रखा गया है.

इसे भी पढ़ें - कोरोना">https://lagatar.in/effect-of-corona-heavy-damage-to-tourism-industry-in-jharkhand-all-tour-packages-closed-75-thousand-people-affected/91257/">कोरोना

का असर : झारखंड में पर्यटन उद्योग को भारी क्षति, सभी टूर पैकेज बंद, 75 हजार लोग प्रभावित

पहले ही जतायी गयी थी बारिश की आशंका

मैच के दौरान पहले दिन 80% बारिश और तूफान की संभावना पहले से जताई जा रही थी. मैच के दौरान कई सेशन बारिश से धुलने की भी आशंका जताई जा रही है. मैच के दौरान कम से कम एक दिन के खेल का जरूर नुकसान होगा.

इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-shubhendu-adhikari-demands-cancellation-of-mukul-roys-legislature-petitions-speaker/91222/">पश्चिम

बंगाल : शुभेंदु अधिकारी ने मुकुल रॉय की विधायकी निरस्त करने की मांग की, स्पीकर को याचिका दी

23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है

वैसे 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है. फ्रांस लो प्रेशर वाले इलाकों में आता है. यह प्रेशर शुक्रवार को उत्तर की ओर बढ़ेगा. इसी वजह से साउथैम्पटन में बारिश और तूफान की संभावना है. वैसे मैच कम्प्लीट वॉश-आउट नहीं होगा, ऐसी संभावना जतायी गयी है. रविवार तक मौसम साफ होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है. रविवार और सोमवार को धूप निकल सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही