Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन, संरक्षण को लेकर दिया गया जागरूकता का संदेश

झारखंड जैव विविधता पर्षद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2026 का आयोजन रांची स्थित चाणक्य बीएनआर होटल में किया गया. कार्यक्रम में जैव विविधता विशेषज्ञों, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों और प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड जैव विविधता पर्षद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2026 का आयोजन रांची स्थित चाणक्य बीएनआर होटल में किया गया. कार्यक्रम में जैव विविधता विशेषज्ञों, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों और प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया.

 

इस वर्ष कार्यक्रम की वैश्विक थीम “स्थानीय स्तर पर कार्य, वैश्विक प्रभाव” (Acting Locally for Global Impact) रखी गई. इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों के जरिए वैश्विक पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है.

Uploaded Image

कार्यक्रम में रांची जिला स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया. बच्चों ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रदर्शनी मॉडल प्रस्तुत किए. मॉडल के माध्यम से उन्होंने वर्तमान और भविष्य की स्थिति को दर्शाते हुए बताया कि यदि समय रहते प्रकृति संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में प्रदूषण और धुएं से पर्यावरण प्रभावित हो सकता है.

 

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण जैव विविधता संरक्षण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना रहा. राज्य की पहली जैव विविधता विरासत स्थल कनही पहाड़ से जुड़ी जैव विविधता प्रबंधन समितियों को उनकी सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया. इसके साथ ही सारंडा क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सम्मान दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही