Search

 
 
 

Jamshedpur News : कदमा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 8 लोग गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल जब्त

कदमा थाना क्षेत्र की रामनगर गांधी बस्ती में पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया. अचानक हुई छापेमारी से वहां अफरा-तफरी मच गई. वहां जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र की रामनगर गांधी बस्ती में पुलिस ने गुरुवार देर रात जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया. अचानक हुई छापेमारी से वहां अफरा-तफरी मच गई. वहां जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया.

 

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को मीडिया को बताया को सूचना मिली थी कि रामनगर गांधी बस्ती के मैदान में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद तुरंत टीम गठित कर छापेमारी की गई. गिरफ्तार आरोपियों में राजन कुमार उर्फ राजन, राजेश कुमार तुरहा, गोविंदा कुमार साह, दीपक कुमार उर्फ दीपू, बंटी कुमार गुप्ता, लालचंद तुरहा, सुखदेव सिंह और लखन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर शामिल हैं. सभी को जेल भेज दिया गया.

 

 

पुलिस ने मौके से 35,520 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और एक दरी बरामद की है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जुआ अड्डा कौन चला रहा था और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही