Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में SSC GD परीक्षा में गड़बड़ी, ऑनलाइन सिस्टम हैक करने वाले गिरोह का खुलासा, 4 अरेस्ट

Ranchi : राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित जीनियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परीक्षा केंद्र में SSC (GD/Constable) CAPF परीक्षा-2026 के दौरान ऑनलाइन परीक्षा सिस्टम हैक कर अभ्यर्थियों को पास कराने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

 

वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि परीक्षा संचालन के दौरान कंप्यूटर सिस्टम को हैक करने की कोशिश की जा रही है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1) अमर कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टाटीसिलवे थाना पुलिस ने जांच और छापेमारी की.

 

जांच के दौरान पाया गया कि परीक्षा शुरू होने से पहले लैब-1 में एक अभ्यर्थी के कंप्यूटर सिस्टम को री-स्टार्ट कराया गया था. जांच में यह सामने आया कि सिस्टम को रिमोटली एक्सेस किया जा रहा था, जिससे स्क्रीन मिररिंग और सिस्टम हैकिंग की आशंका बनी.

 

पुलिस ने अभ्यर्थी मृत्युंजय कुमार यादव से पूछताछ की तो उसने बताया कि परीक्षा केंद्र के सामने किराए के मकान में केंद्राधीक्षक विकास कुमार और आईटी कर्मी मुन्ना राज बैठकर इंटरनेट और आईपी एड्रेस के माध्यम से परीक्षा सिस्टम हैक कर प्रश्नों का उत्तर हल कराते थे. इसके बाद पुलिस ने विकास कुमार, मुन्ना राज और संजीत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मॉनिटर, तीन CPU, वाईफाई डिवाइस, मोबाइल फोन, बैंक चेक, अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं.

 

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि परीक्षा पास कराने के नाम पर छह लाख से दस लाख रुपये तक की वसूली की जाती थी. बिहार के बिचौलियों के माध्यम से अभ्यर्थियों की सेटिंग कराई जाती थी. मामले में टाटीसिलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही