Search

 
 
 

Latehar News : काम में तेजी लाकर लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करें- डीसी

डीसी संदीप कुमार ने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति और योजनाओं में आ रही समस्याओं की समीक्षा की. अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाते हुए लंबित योजनाओं के जल्द पूरा करें.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने शुक्रवार को शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति के साथ बैठक की. उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति और योजनाओं के काम में आ रही समस्याओं की समीक्षा की. अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाते हुए लंबित योजनाओं के जल्द पूरा करें.


उन्होंने प्रखंडवार जन्म प्रमाण  पत्र के लंबित मामलों व सुधार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य जांच की प्रगति की समीक्षा की.  बताया गया कि जिले के अधिकतर विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच कार्य पूर्ण कर लिया गया है. शेष विद्यालयों में अभियान जारी है. डीसी ने कुपोषण उपचार केंद्र  की बेड ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट व गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की. 

 


उन्होंने छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान, मुख्यमंत्री कन्यादान, पीएम किसान, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, लघु सिंचाई, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, बिजली आपूर्ति,  नगर पंचायत, जेएसएलपीएस समेत अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की. अधिकारियों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी सैयद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक  प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता  रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक  प्रभात रंजन चौधरी, लातेहार एसडीओ अजय कुमार रजक, महुआडांड़ एसडीओ विपिन कुमार दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही